पौड़ी पुलिस ने महिला को धमकी देने वाले व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

पौड़ी पुलिस ने महिला को धमकी देने वाले व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

लैंसडौन।लैंसडौन पुलिस ने महिला के साथ छेेडछाड करने और धमकी देने के आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि पीडिता की ओर से राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी के साथ अकबर निवासी नगीना उ0प्र0 ने छेड़खानी कर धमकी दी है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी के सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन  के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी  शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश  को  04.01.2023 डेरिया खाल लैंंसडौन  के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!