कार दुर्घटना के घायलों के लिए देवदूत बनकर पहुंची पुलिस

कोटद्वार से सतपुली की तरफ आ रही थी कार, तड़के ही दुघटना में एक पीआरडी जवान सहित तीन लोग गंभीर घायल

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें घायल तीन लोगों के लिए सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की तुम देवदूत बनकर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।  सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि  शुक्रवार को प्रातः 03:30 बजे थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन सतपुली – गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर  पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार,  एसडीएम  सतपुली, थाना सतपुली पुलिस टीम एवं SDRF सतपुली राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP20CQ 1330 टाटा पंच जो कोटद्वार से सतपुली की तरफ आ रहा था थाना सतपुली अंतर्गत होटल न्यार वैली के समीप लाभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में कुल 03 व्यक्ति (male) सवार थे घायल पीआरडी जवान नरेंद्र सिंह पुत्र  मुकुंदी लाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चमाली, ब्लॉक  एकेश्वर,  भूपेंद्र सिंह,  पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी पूरनपुर (मुर्तजापुर), नजीबाबाद, जनपद बिजनौर और  उत्कर्ष सैनी पुत्र  राजीव भारती सैनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी अकबरपुर चौराहा, नियर – ग्रीन फील्ड स्कूल के सामने, समीपुर, कोतवाली नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश को  रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से हंस हॉस्पिटल, सतपुली में एडमिट करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!