चुनाव के शोर से मिलेगी निजात
सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम पांच बजे तक थम जाएगा। 23 जनवरी को राज्य के 30,29,000 मतदाता नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों का चयन करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार, चुनाव प्रचार 21 जनवरी को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा और उसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इस चुनाव में 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशी, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और वार्ड सदस्य के लिए 4888 प्रत्याशी हैं।