कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित की गई संविधान पर संगोष्ठी
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर संविधान को हाथ में लेकर तिरंगों के साथ सर्वजनहिताय की संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत एवं महा नगर अध्यक्ष सुधा असवाल की अगुआई में संविधान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन देश की स्वतंत्रता के बाद 02 बर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार संविधान रूपी दस्तावेज महान संविधान निर्माताओं ने तैयार किया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा0 भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती पर 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब देश में धर्म, सम्प्रदाय एवं बर्गभेद में संलिप्त ताकतें सिर उठाकर सामाजिक समरसता को ध्वस्त कर रही हों, तब सर्वगार्ही संविधान ही प्रत्येक व्यक्ति का सुरक्षा चक्र के रूप में उसके हितों को संरक्षित करता है।
इस अवसर पर रमेश चंद्र खंतवाल, बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं (उपाध्यक्ष ) नरेन्द्र सिंह नेगी एवं विनोद रावत (पूर्व प्रधान) हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता) कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, प्रदीप नेगी (जिला महामंत्री) विमल बिष्ट (ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा) महाबीर सिंह नेगी एवं मनोज रावत (मंडल अध्यक्ष) मो. जावेद, सूरज प्रसाद कांति (पूर्व पार्षद) चंद्रमोहन रावत, मो. स्वाले, यम. डी. खान, विनोद नेगी, भारत सिंह बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।