BREAKING बारातियों का वाहन खाई में गिरा, तीन को मौत, आठ घायल

शादी में बसड़ा शादी गई थी बारात, शुक्रवार देर शाम को हुई दुर्घटना

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। शादी से लौट रहा बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे तीन लोगों की मौत जो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बरात बसड़ा शादी में गई थी लौटते हुए नौगांव के पास अनियंत्रित होकर वहां खाई में गिर गया। वहां गिरते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। जहां पर चिकत्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। आठ घायलों का उपचार चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा था। घायलों और मृतकों की सूची अभी जारी नही हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!