कोटद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

श्रद्धालुवो ने विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और अपने परिवार की खुशहाली के सुख शांति की कामना की

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। कोटद्वार, भाबर, सनेह क्षेत्र सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। श्रद्धालुवो ने विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किए और अपने परिवार की खुशहाली के सुख शांति की कामना की।

मंगलवार को सुबह से की सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर, सिद्धपीठ ज्वालपा देवी मंदिर, सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, संतोषी माता मंदिर , दुर्गा देवी मंदिर, महावगढ़ मंदिर, बालाजी मंदिर, गीता भवन मंदिर आदि को फूलों और आकर्षक लड़ियों से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। शाम को सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी आयोजित की गई। बालाजी मंदिर श्री कृष्ण भजन संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। रात 12 बजे श्री कृष्ण की जय का जयकारा मंदिरों में गूंजा। लोगों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने भी विभिन्न मंदिरों में जाकर क्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया पर भी छाई रही जन्माष्टमी 

इस बार जन्माष्टमी का क्रेज सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। लोगों ने अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को श्री कृष्ण का भेष धारण कराया और उनकी फोटो वीडियो पोस्ट की। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्टेटस पर भगवान के भजनों के साथ नन्हे कान्हा नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक यह दौर चलता रहा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!