आईएचएमएस में सौरभ मिस्‍टर और मुस्‍कान बनीं मिस फेयरवेल 2026

कॉलेज के कार्यकारी निदेशक ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्‍मानित

सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी “ यशस्‍वी ” में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर सौरभ को मिस्टर फेयरवेल और मुस्‍कान को मिस फेयरवेल -2026 का खिताब दिया गया।


बलभद्रपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि) और प्राचार्य डॉ. अश्‍वनी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीसीए, बीबीए, बीएचएम, एमसीए और एमबीए कोर्स के छात्र छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता और कहानियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा।
कार्यक्रम को मुख्य आकर्षण रैंप पर कैट वाक प्रतियोगिता रही। जिसमें छात्र छात्राओं ने रैंप पर कैटवाक कर अपने जलवे बिखेरे। निणार्यक डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, ममता, वीरेंद्र आर्य और हर्षपाल सिंह रावत के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सौरभ रावत को मिस्‍टर फेयरवेल, मुस्‍कान रावत को मिस फेयरवेल , गौरव रावत को मिस्‍टर परफॉर्मर और दिव्‍यानी नेगी को मिस चार्मी का अवार्ड दिया गया।
इसके अलावा कॉलेज में आयोजित आईएचएमएस कैंपस चैंपियन सोशल मीडिया हंट 2026 प्रतियोगिता के परीणामों की घोषणा की गई। जिसमें मो. अर्ष सलमानी ने प्रथम, विकास सिंह ने द्वितीय, कामनी बिंजोला ने तृतीय, जिया रावत ने चौथा, मानसी चौधरी ने पांचवां और परिधि बिष्‍ट ने छठा स्‍थान प्राप्‍त किया। जब‍कि वैदही डोगरा को बेस्‍ट वीडियो क्रियेटिविटी, हिमांशु असवाल को बेस्‍ट व्‍यूवर्स च्‍वाइस, खुशी असवाल को बेस्‍ट कॉन्‍टेंट अवार्ड, जबकि दिया भारद्वाज को प्रतिभागी के तौर पर सम्‍मानित किया गया।  कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने विजेताओं को शैसे, क्राउन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कॉलेज के जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, मैनेजमेंट के विभागाध्‍यक्ष सुरेंद्र जगवान, कंप्‍यूटर साइंस विभागाध्‍यक्ष अनुराग सेमवाल, कार्यक्रम संयोजक सपना रौथाण नेगी , एडमिशन इंचार्ज विजय पंत सहित कॉलेज सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का संचालन वैदेही डोगरा और परिधि बिष्‍ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *