आरूषि, अक्षत, रमन, जतिन और याशिका को राज्यपाल ने किया सम्मानित
तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया समारोह
सिद्धबली न्यूज डेस्क
देहरादून। राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्य के सभी 13 जनपदों के तकनीकी दक्षता रखने वाले मेधावी छात्र आरूषि व अक्षत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (GHSS), ग्रास्टनगंज।
रमन चौधरी जी.आई.सी. दुगड्डा। जतिन जी.आई.सी. कुम्भीचौड़। याशिका ए.यू.जी.आई.सी. (AUGIC) को सम्मानित किया गया।

जिला समन्वयक रश्मि उनियाल ने बताया कि समारोह “AI Theme” के माध्यम से एक मंच पर लाने और तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में जनपद पौड़ी गढ़वाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में पूनम पांथरी , संगीता कुकरेती और कविता बिष्ट रावत को भी उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और समर्पण हेतु सराहा गया।
