राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार का व्यापक गृह सम्पर्क अभियान शुरू

श्री सिद्धबली मंदिर से शुरू किया गया अभियान

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोटद्वार का व्यापक गृह सम्पर्क अभियान श्री सिद्धबलो धाम से शुरू हो गया। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा, संस्कृति, स्वच्छता, पर्यावरण, राष्ट्रभक्ति पर चर्चा करना है।

रविवार को श्री सिद्धबली मंदिर परिसर के  व्यापक गृह सम्पर्क अभियान ग्रास्टनगंज बस्ती से शुरू किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों ने लोगों से संपर्क साधा। विभाग धर्मजागरण प्रमुख रवीन्द्र जी ने बताया कि अभियान में स्वयं सेवक सीधे लोगों के घर पर जाकर सम्पर्क करेंगे, उनसे बातचीत करेंगे और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। बताया कि अभियान में  सामाजिक समरसता, परिवार जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर-घर सम्पर्क अभियान 16 नवंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

इस अवसर परनगर संघ चालक बीएस रावत, जिला प्रचारक कमल जी , सन्दीप, प्रदीप, बृजमोहन, विजयानन्द, महानन्द जी, हरीश जी, दुर्गेश, महिमानन्द, अनुज, सुनील आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *