कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी कठुआ के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

केंद्र सरकार से की कायराना हरकत करने वाले आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग 

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में देवभूमि उत्तराखंड शाहिद हुए पांच वीर सपूतों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने केंद्र सरकार से कायराना हरकत करने वाले आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग की।

बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय (गोखले मार्ग) में सभी कांग्रेस जनों ने उत्तराखंड के पांचो अमर शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने साहिदों के परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस संजय मित्तल,  प्रवीण सिंह रावत कार्यकारी महानगर अध्यक्ष, विजय रावत जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कोटद्वार, महावीर सिंह रावत, दान सिंह रावत, बृजमोहन सिंह बिष्ट ,कविता भारती, सरिता नेगी ,ज्योति, लता, दीपा, होशियार सिंह बिष्ट, कुलवंत सिंह पुंडीर, कमल सिंह बिष्ट, गणेश नेगी, इलियास ,सतेंद्र सिंह नेगी ,भोपाल सिंह अधिकारी, दिलीप सिंह रावत, ताजबर सिंह नेगी, राजीव कपूर, देवेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील सेमवाल, देवेंद्र सिंह नैथन, राजन चार्ल्स, विजय महेश्वरी, जनक भाटिया ,शैलेंद्र सिंह रावत, सोहन खत्री, सुरमान सिंह नेगी, मनीष चातुरी ,अनुज गुसाईं आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *