गोला फेंक प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कोटद्वार और सेंट मैरी हल्दौर ने बाजी मारी

सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित 18वीं अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित 18वीं अंतर-विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 व 200 मीटर दौड, गोला फेंक, सोडू आदि में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

पदमपुर स्थित कॉन्वेंट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल हल्दौर ने प्रथम स्थान,  ‘सेंट जोसफ कॉन्वेंट कोटद्वार ने द्वितीय स्थान. तथा सेंट मेरी स्कूल भिक्कावाला व ‘सेंट पीटर स्कूल कीरतपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान न्पाप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग  में सेंट मैरी स्कूल नजीबाबाद ने प्रथम, सेंट पीटर स्कूल कीरतपुर व ज्योति विद्यालय जोशीमठ’ ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, जबकि  सेंट पॉल इण्टर कॉलेज मंडावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में ‘सेंट जोसफ कॉन्वेंट (कोटद्‌वार) ने प्रथम स्थान , सेंट जोसफ स्कूल याेदराजपुर ने द्वितीय स्थान तथा “कृष्ट जयंती स्कूल बड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बा गोला फेंक बालिका वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार ने प्रथम स्थान, सेंट जोसफ स्कूल तिमारपुर ने द्वितीय स्थान तथा संजो स्कूल किलकिलेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर लंबी कूद बालक वर्ग वर्ग में में सेंट मेरी इंटर कॉलेज मंडावली’ ने प्रथम स्थान, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल ‘हल्दौर’ ने द्वितीय स्थान तथा ‘कृष्ट अयंती जा स्कूल बढ़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की कूद, (बालिका वर्ग) में सेंट पीटर स्कूल कीरतपुर ने प्रथम स्थान,  सेंट थेरेसा स्कूल श्रीनगर ने द्वितीय स्थान व सेंट मैरी स्कूल अफजलगेढ़ ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *