बाघ के जबड़े से छीन कर तारा ने बचाई बहन की जान

 घास काट रही 40 वर्षीय महिला लीला देवी पर टाइगर ने हमला कर उसे बुरी तरह से किया घायल 

सिद्धबली न्यूज डेस्क

रामनगर।  रामनगर- गर्जिया नेशनल हाईवे के पास जंगल में घास काट रही 40 वर्षीय महिला लीला देवी पर टाइगर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला का उपचार रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को तीन महिलाएं लीला देवी उम्र 40 वर्ष निवासी  आमडंडा खत्ते रामनगर अपनी बड़ी बहन तारा देवी व एक अन्य सरस्वती देवी के साथ हाईवे से सटे रिंगोड़ा के पास घास काट रही थी, इसी बीच घात लगाए बाघ ने लीला देवी पर हमला कर दिया। बाघ लीला देवी को जंगल की ओर ले जाने लगा, तभी बड़ी बहन तारा देवी ने होहल्ला करते हुए अपनी बहन को पकड़ लिया और बाघ से संघर्ष करते हुए अपनी बहन को बचा लिया।

रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि यह घटना  यह घटना रामनगर वन प्रभाग के रिंगोड़ा ब्लॉक कक्ष संख्या दो, मार्ग के किनारे की है। उन्होंने बताया महिला का उपचार रामदत्त जोशी चिकित्सालय में करवाया जा रहा है और महिला अभी खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!