सिलिंडर फटने से दहला दून, कांवली रोड पर 30 घर स्वाहा

कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ की घटना

सिद्धबली न्यूज डेस्क

देहरादून। देहरादून के कांवली रोड स्थित गोविंदगढ़ में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 30 झोपड़ियां जल कर राख हो गई। तंग गली होने के कारण यहां दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।  तब तक झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ स्थित एक प्लाट में श्रमिकों ने करीब 30 झोपड़ियां बनाई थीं। इनमें से ज्यादातर यहां परिवार के साथ रहते थे। कुछ मजदूरी और कुछ कबाड़ बीनते थे। जानकारी के अनुसार, श्रमिकों ने झोपड़ियों में खाना बनाने के लिए छोटे सिलिंडर (पेट्रोमैक्स) रखे हुए थे। सोमवार को दोपहर में किसी झोपड़ी में सिलिंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। सभी झोपड़ियां एक साथ लगी हैं, इस कारण आग अन्य झोपड़ियों में भी पहुंची और वहां रखे सिलिंडर भी फट गए। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग सबसे पहले मदद के लिए दौड़े। इसी बीच पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने झोपड़ियों में फंसे बच्चों व महिलाओं बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

इस बीच आग इतनी फैल गई कि आसपास के पक्के मकानों तक पहुंचने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने घरों की छतों से बाल्टियों में पानी भरकर डाला, लेकिन आग फिर भी नहीं बुझी। तब तक दमकल कर्मी भी पहुंच गए और फायर टेंडरों से होज पाइप के जरिये आग बुझाना शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक श्रमिकी झोपड़ियां और सामान पूरा जल चुका था।
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों का सारा घरेलू सामान जल गया। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। इसकी जांच की जा रही है।

आग लगने से प्रभावित परिवारों की सूची

– आशा देवी पत्नी संजय साहनी व उनके तीन बच्चे

– लक्ष्मी साहनी पत्नी नरेश साहनी उनके चार बच्चे

– राजो देवी व उनके चार बच्चे

– पूजा देवी पत्नी विजय साहनी व उनके चार बच्चे

– सीताराम साहनी पुत्र किशन साहनी

– संतोष साहनी पुत्र बृजकिशोर साहनी उनके छह बच्चे

– शोभा देवी पत्नी मनोज साहनी उनके दो बच्चे

– ललिता देवी पत्नी रामबली साहनी उनके पांच बच्चे

– पुनीता देवी पत्नी विजय साहनी उनके बच्चे

– लाला साहनी उनके चार बच्चे

– पूनम देवी व उनके तीन बच्चे

– रेखा देवी पत्नी विनोद साहनी

– बबीता देवी पत्नी संतोष साहनी उनके बच्चे

– राजकुमारी देवी पत्नी राजू साहनी उनके तीन बच्चे

– रविंदर साहनी पुत्र भोला साहनी उनके दो बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!