किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने चंद घंटों में देहरादून से धर दबोचा, नाबालिग अपहृता को भी किया सकुशल बरामद

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले यमकेश्वर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिक अपहृता को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यमकेश्वर के स्थानीय निवासी द्वारा थाना यमकेश्वर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। जिसमें उसने बताया के उनकी नाबालिग पुत्री रवीना (नाम काल्पनिक) उम्र-17 वर्ष दिनाँक 03.04.2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना यमकेश्वर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल सुरागरसी पतारसी कर नाबालिग अपहृता को  दिनांक 05.04.2024 को भानियावाला से सकुशल बरामद किया गया। जांच में प्रकाश में आया कि नाबालिग अपहृता को यमकेश्वर क्षेत्र के विजय कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने पास भानियावाला किराए के मकान में बुलाया व अभियुक्त द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में धारा-376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।

*आरोपी का नाम व पता*
विजय कुमार (उम्र-59 वर्ष) पुत्र स्वo कृपा राम, ग्राम-फेडवा, थाना-यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

*पुलिस टीम*
1. महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
2. अपर उपनिरीक्षक मोनेश चौधरी
3. आरक्षी 04 ना0पु0 संजीव कुमार
4. महिला आरक्षी अनीता गुंसाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!