जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों ने भारत रत्न डा . भीम राव अम्बेडकर की पुनः तिथि को महापरि निर्वाण दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण के पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल में जिला कार्यकारिणी का आंशिक बिस्तार के साथ सांगठनिक जिला कोटद्वार के विकास खण्डों में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संघठिक प्रक्रिया के अंतर्गत 03 तीनो बिधासभाओं के अंतर्गत कार्य सुगमता के लिए भी कार्य प्रारंभ किया।
कार्यकारिणी विस्तार- शिवलोक रावत, दलीप रावत, सोहन सिंह रावत, देवेंद्र भट्ट को (उपाध्यक्ष) शुदर्शन भंडारी, चंद्रमोहन सिंह रावत ‘बिगबॉस’, विनोद नेगी (जिला महामंत्री) रवि भट्ट, शुखदेव कुकरेती, अमित नेगी, अनिल रावत, धर्मेंद्र सिंह रावत को (जिला सचिव) नियुक्त किया गया।
साथ ही महाबीर सिंह रावत, के0 एस0 पुंडीर, जाकिर अहमद, मनोज रावत, धर्मेंद्र सिंह रावत, के0 के0 बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, विजय पाल सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर सभी नई सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, साथ ही पार्टी संघठन के लिए विशिष्ट कार्य करने पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुवेग जोशी को सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में विनोद डबराल (जिलाध्यक्ष) रश्मि पटवाल (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) रमेश चन्द्र खंतवाल, बीरेंद्र सिंह रावत, रंजना रावत, नीलम रावत, गुडडू सिंह चौहान (प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस), भारत सिंह नेगी, नईम अहमद (पूर्व पार्षद) विनोद रावत, मो0 स्वाले (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्र0) मोहन लाल प्रजापति (प्रदेश महासचिव ओ0 बी0 सी0 प्रकोष्ट) मांशेर सिंह सैनी (जिलाध्यक्ष ओ0 बी0 सी0 प्र0) नरेंद्र सिंह रावत, सतेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरीश नेगी, रघुवीर सिंह, अमितराज सिंह, विजय नेगी, राजा आर्या, सुवेग जोशी, जावेद आदि सेकडों कांग्रेसियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बरिष्ट उपा0 बलबीर सिंह रावत ने किया।