कस्बा सतपुली में दुकान में हुयी चोरी का पुलिस ने चन्द घण्टों में किया खुलासा
सिद्धबली न्यूज डेस्क
सतपुली। सतपुली बाजार में एक दुकान से नगदी और समान पर हाथ साफ करने वाले एक चोर को पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार डंगवाल पुत्र श्री झंडू राम, निवासी सतपुली सैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मनोज कुकरेती पुत्र श्री थामेश्वर प्रसाद कुकरेती ने उनकी सतपुली बाजार में स्थित दुकान से रू 10,000/- व कुछ सामान चोरी कर लिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0 04/2024, धारा 380 भादवि बनाम मनोज कुकरेती पंजीकृत किया गया।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित कर घटना का सफल अनावरण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनाँक 21.03.2024 को अभियुक्त मनोज कुकरेती को चौहान लॉज सतपुली के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पास से 3200 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज रावत, मुख्य आरक्षी संजयपाल शामिल रहे।