NSS स्वयंसेवियों ने विश्व वानिकी दिवस पर निकाली रैली

रिखणीखाल महाविद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल, पौडी गढ़वाल में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। एनएसएस स्वंसेवियों ने जागरूकता रैली निकाली।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती द्वारा किया गया। डॉ भारती द्वारा मानवता और पृथ्वी के अस्तित्व व संरक्षण हेतु वनों और पेड़ो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हमारे द्वारा जल जीवन व जंगल की रक्षा करने हेतु छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रध्यापकों व छात्र/छात्रओं द्वारा भी वनों व पेड़ों के महत्व को समझते हुए वृक्षा रोपण पर बल दिया गया। डॉ. भारती द्वारा पेड़ों व वनों के कटाव के कारण होने वाली जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग घटते हुए ऑक्सीजन स्तर की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने हर एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 100 पेड़ लगाने की बात पर बल दिया। अन्त में सभी स्वयंसेवकों व प्राध्यापकों द्वारा पेड़ों व वनों की रक्षा की शपथ ली गई व जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्याल के प्राध्यापक डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विपिन पंवार,  प्रशान्त, डॉ. मनोज किशोर नौटियाल, डॉ. विपिन कुमार तिवारी, डॉ. एफडीडीसुनील सिंह, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं स्वंय सेवक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *