कोटद्वार के झंडाचौक़ पर किया नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। केंद्र सरकार द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कमेटियों के बैंक खातों को फ्रीज करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कोटद्वार के झंडाचौक पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है जो स्वस्थ लोकतंत्र व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल जी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण रावत, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट ,सेवा दल के महानगर अध्यक्ष महावीर रावत , महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, मो अजुउरुदीन, मनीष चातुरी,बृजपाल सिंह नेगी जी, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, उपेंद्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन सिंह, सतेंद्र सिंह नेगी, जनक भाटिया, गणेश नेगी जी, सुनील दत्त सेमवाल ,सुदर्शन रावत जी, भारत सिंह ,दिलीप सिंह रावत, दान सिंह रावत, भोपाल सिंह अधिकारी, मोहम्मद इलियास सैफी, आशुतोष वर्मा ,सुनीता रावत, आशीष ,गोपाल सिंह गोसाई ,दिलीप सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, हेमचंद पंवार जी, राकेश शर्मा जी, राजेंद्र असवाल जी आदि मौजूद रहे।