मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं

सिद्धबली न्यूज डेस्क

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाए दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों को इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए, यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!