RP पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया जागरूक

रेलवे स्टेशन और नजदीक की गलियों प्‍लास्टिक कूड़ा एकत्र कर किया निस्‍तारण

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। आरपी पब्लिक स्कूल कोटद्वार की ओर से स्‍वच्‍छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता और जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सफाई को लेकर लोगों को जागरुक किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह के मार्गदर्शन में छात्र छात्राएं कोटद्वार के रेलवे स्टेशन के पार्क में पहुंचे। यहां पर छात्रों ने दोनों पार्क से बड़ी मात्रा में प्‍लास्टिक कचरा एकत्र किया और नगर निगम के सहयोग से कूड़े का निस्‍तारण किया। इस अवसर पर छात्रों ने पार्क में आने वाले लोगों पार्क में खाने के बाद प्‍लास्टिक कचरे को कूड़ा दान में डालने के लिए जागरुक किया। छात्रों ने कहा कि शहर में घूमने के लिए पार्क की कमी है, ऐसे में बचे हुए पार्क में लोग गंदगी फैला देते हैं, जिसके कारण लोग पार्क में घूमने के नहीं आते हैं। उन्‍हेंने लोगों से पार्क की स्‍वच्‍छता बनाने रखने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *