कॉलेज के प्रबंध निदेशक ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज की ओर से आयोजित फ्रैशर पार्टी “ शुभारंभ ” में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर गौरभ खेतवाल को मिस्टर फ्रेशर और सुनिधि को मिस फ्रेशर -2026 का खिताब दिया गया।

बलभद्रपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का कॉलेज के प्रबंध निदेशक बी एस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक प्रबंधन ले. कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि) और प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीसीए, बीबीए, बीएचएम, एमसीए और एमबीए कोर्स के छात्र छात्राओं ने नृत्य, गीत, कविता और कहानियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। कार्यक्रम को मुख्य आकर्षण रैंप पर कैट वाक प्रतियोगिता रही। जिसमें छात्र छात्राओं ने रैंप पर कैटवाक कर अपने जलवे बिखेरे।

निणार्यकों असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र जगवान, असिस्टेंट प्रोफेसर ममता, ऐसीके द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर बीबीए के छात्र गौरव खेतवाल को मिस्टर फेयरवेल, बीएचएम की छात्रा सुनिधि को मिस फ्रेशर , बीसीए के युवराज नेगी को मिस्टर हैंडसम और बीवीए की शहरीन सैफी को मिस चार्मिंग का अवार्ड दिया गया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी , कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने विजेताओं को शैसे, क्राउन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष सुरेंद्र जगवान, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्स वेद प्रकाश राठौर, कार्यक्रम संयोजक सपना रौथाण नेगी , एडमिशन इंचार्ज विजय पंत , सहित कॉलेज सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
