12वीं में विद्या मंदिर पदमपुर मोटाढाक की छात्रा वैदेही रावत टॉप 25 की सूची में 

 

रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पदमपुर मोटाढाक में जश्न का माहौल

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा फल घोषित हो गया है।  जिसमें रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पदमपुर मोटाढाक की कक्षा 12वीं की छात्रा वैदेही रावत ने 90.6 प्रतिशत यानी 453 अंक हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं छात्रा ने परिषदीय परीक्षा की सूची में टॉप 25 में अपना स्थान बनाया है। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इसी के साथ कक्षा 10वीं के छात्र कृष ने 472 / 500 में से अंक प्राप्त किया और 94.4 अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । साथ ही परिषदीय परीक्षा में टॉप 25 में से 24 स्थान बनाया । इस अवसर पर कक्षा दशम का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा जबकि द्वादश का परीक्षा फल 90 प्रतिशत रहा.विद्यालय में उपस्थित सभी आचार्य व आचार्या उपस्थित रहे साथ बड़े हर्ष की अनुभूति करते हुए सभी के उज्जवल व मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *