पीड़ित की शिकायत पर कोटद्वार पुलिस ने आरोपी को पीलीभीत यूपी से गिरफ्तार किया
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। होटलों की रैटिंग का रिव्यू कराने के नाम पर साईबर ठग ने कोटद्वार के एक व्यापारी से 19,70,000/- रुपये की धोखाधडी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साईबर ठग को दबोच लिया है।
कोटद्वार कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दिनाँक 21.05.2024 को वादी विजय कुमार बत्रा, निवासी- पटेल मार्ग. कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को होटल प्लानर का प्रतिनिधि बताकर वर्क फ्रॉम होम में होटलों की रैटिंग का रिव्यू कराने के नाम पर वादी से 19,70,000/- रुपये की धोखाधडी कर दी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0-10/2024, धारा-420 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामले को गम्भीरता से लिए हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए उन्हें टीम गठित करने के लिए निर्देश दिए।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए और सर्विलांस की मदद से अभियोग उपरोक्त में संलिप्त आरोपी अनस अंसारी को 04 एटीएम कार्ड, 02 आधार कार्ड, 03 मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड के साथ छतरी चौराहा पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान
2. आरक्षी 404 ना0पु0 अमरजीत सिंह
3. आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल सिंह