नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर ठग दबोचे

कोटद्वार के व्यापारी की शिकायत पर कोटद्वार पुलिस ने की करवाई

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। नकली सोने की ईंट को असली बताकर ठगने वाले गिरोह का कोटद्वार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी राजेंद्र भाटिया ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त भूपेन्द्र, दीपक, अंकुल एवं हिमांशु द्वारा वादी को एक सोने की ईंट दिखाई जिसका सौदा 27 लाख रूपये में तय हुआ तथा वादी द्वारा आरोपियों को पचास हजार रूपये की धनराशि एडवान्स में दी गयी और शेष रकम बाद में देना तय किया गया। वादी द्वारा जब सोने की ईंट के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो वह ईंट नकली निकली। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-75/24, धारा-420 भा0द0वि0 बनाम भूपेन्द्र, दीपक, अंकुल एवं हिमांशु अभियोग पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा ठगी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर अभियोग का सफल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार  विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार  मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियोग में संलिप्त अभियुक्त भूपेन्द्र, दीपक एवं अंकुल को दिनाँक 23.03.2024 को कोटद्वार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश आवश्यक कार्यवाही की गयी तथा घटना में फरार चल रहे अभियुक्त हिमांशु की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।

आरोपियों का नाम पताः-
1.भूपेन्द्र पुत्र हरपाल सिंह, निवासी-मौसमपुर, थाना-नगीना, जिला-बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
2.दीपक कुमार पुत्र घनश्याम, निवासी- शेखपुरा, थाना-धामपुर, जिला-बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
3.अंकुल पुत्र ऋषि पाल सिंह नि0 स्माईल पुर थाना बढापुर नगीना बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

*पुलिस टीमः-*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान
2. मुख्य आरक्षी पूरण सिंह
3. आरक्षी चालक सज्जन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *