नींबूचौड़ स्थित विस अध्यक्ष के निजी आवास पर आयोजित किया गया जनता दरबार
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने अपनी बिजली , पानी, सड़क की मूलभूत समस्याएं बताई। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को नींबूचौड़ स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित जनता दरबार में समस्याओं को सुनने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव के विजताओं को उनकी पुरस्कार राशि वितरण की।
इस अवसर पर टैक्सी यूनियन कोटद्वार के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उनके साथ हो रहे अन्याय का वर्णन किया। इसके स्वरूप विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, मनोज पांथरी, आशीष रावत, राजेंद्र बिष्ट, मनीष भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।