काव्य गुसाँई हेड ब्वाय तथा आराध्या रावत बनीं MKVN हेड गर्ल

एमकेवीएन स्कूल में छात्र परिषद् का किया गया गठन

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एमकेवीएन ऐजूकेशनल ग्रुप के अंतर्गत दुर्गापुरी स्थित विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ कर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी एवं शिक्षा निदेशिका  सिन्धु कोठरी द्वारा छात्र-छात्रों को इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों एवं नेतृत्व के गुणों से अवगत कराकर नए उत्तरदायत्विों के प्रति सजग किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के कार्यकारी निदेशक  मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’  ने अपने संदेश में छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के महत्व को समझाते हुए उन्हें राष्ट्रª के विकास में योगदान के लिए प्रेरित किया गया साथ ही इन दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करने हेतु मार्गदर्शन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-परिषद् के गठन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया जिसमें प्रधानाचार्या  कविता रावत एवं उपप्रधानाचार्या  रेखा नेगी द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को बैच एवं शैसे पहनाकर छात्र-परिषद् के कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।

 

स्कूल के अध्यापकों की समिति द्वारा छात्र परिषद् के सदस्यों का चयन उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के आधार पर किया गया। छात्र परिषद् में हेड ब्वाय -काव्य गुसाँई एवं हेड गर्ल-आराध्या रावत को चुना गया। स्कूल कैप्टन के तौर पर सक्षम रावत व आरूषि रावत, स्पोटर्स कैप्टन-सौहार्द नेगी व हर्षिका नेगी, कल्चर हैड-सोमेश बड़थ्वाल व आराध्या नेगी को चुना गया। डिसिप्लिन हेड-शौर्य रावत एवं नविका भट्ट, वहीं सदन कैप्टन के लिए राजा दुष्यंत सदन से अनिकेत असवाल, माँ शकुन्तला सदन से रिशांत चौधरी, महर्षि कण्व सदन से परिनिति तथा सम्राट भरत सदन से सुलक्ष नेगी को चुना गया। वहीं सेवा में अनुभव रावत, अथर्व बड़थ्वाल, कुशाग्र बुड़ाकोटी, सुर्यांश बिष्ट, आरव रावत, शौर्य बुड़ाकोटी, शुभम नेगी, आदित्य चौहान, आराध्या रावत एवं अक्षज गौड़ को चुना गया।

देवीरोड़ स्थित एमकेवीएन इण्टरनेशनल स्कूल में  छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। गठित छात्र-परिषद् में स्कूल हेड ब्वाॅय-शिवांश नेगी व हेड गर्ल प्रियांशी प्रजापति को चुना गया। स्कूल कैप्टन-नंदिनी तौमर व अक्ष रावत, स्पोटर्स कैप्टन-अंश व आरोही मलासी, डिसिप्लिन हेड-प्रतीक व आस्था बड़थ्वाल, कल्चर हैड-अक्षत नेगी व तनिशा को चुना गया। वहीं सदन कैप्टन के लिए राजा दुष्यंत सदन से अविरल पौखरियाल व याशिका उनियाल, माँ शकुन्तला सदन से आदित्य रावत व युवानी चैहान, महर्षि कण्व सदन से आरव रावत व आराध्या ध्यानी तथा सम्राट भरत सदन से शौर्य रावत व वंशिका को चुना गया। सेवा में साहिल, आयुष, मानव आराध्या एवं सानवी जुयाल को चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों प्रधानाचार्या ज्योति कुलाश्री ने बैज व सैषे पहनाकर उन्हें शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या  ज्योति कुलाश्री बताया कि, ये सभी चयनित विद्यार्थी अपने सहपाठियों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे एवं अपने व्यवहार, अनुशासन और कार्यशैली से दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेंगे।

इस अवसर पर  ममता नेगी, सुनीता कामबोज, रश्मि बलोधी, अंजलि सकलानी, ममता नेगी, स्वाति ध्यानी, सोनिका भण्डारी, सुषमा कुकरेती, बबली रावत, अरूण असवाल, चिराग कुकरेती, स्वेता गोयल, शोभा रावत, मीनाक्षी बर्थवाल, स्वाती चमोली, पूजा राणा, रचना द्विवेदी, आदित्य चंद, कल्पना चौहान, सोनम जखमोला, गीता रावत, शिवानी, पारूल तिवारी एवं आरती नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *