खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ. नेगी को पदोन्‍नत होने पर दी गई विदाई

ब्‍लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा और शिक्षकों ने डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी को किया सम्‍मानित
सिद्धबली न्‍यूज डेस्‍क
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में समारोह पूर्वक विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपने चार वर्ष का कुशल कार्यकाल पूरा कर उप निदेशक पद पर पदोन्‍नत होने पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी को सम्‍मान पूर्वक विदाई दी गई। सभी ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख राणा ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी नेगी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, कि उनके कार्यकाल में समाज और विकासखंड के शैक्षिक स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। इस अवसर पर ब्‍लाक प्रमुख ने ब्‍लॉक के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी को माला, शॉल और स्‍मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल खुशहाल सिंह टोलिया, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री मनीष राणा, विकासखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, मंत्री नरेन्द्र चौहान, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार कन्नौजिया, मंत्री नरेश रमोला, अध्यक्ष अर्जुन भंडारी, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू रावत, सुनील नेगी, वेदपूज, प्रियंका नेगी, मनोज रावत, आशा बुड़ाकोटी, रीना चौहान, कल्पना नेगी, अनीता असवाल, राजेश्वरी तिवारी, सरिता रावत, नीरज पथिक, मानवी कोटनाला, पवन कुमार आर्य, शैलजा चमोली व समस्त
सी.आर.पी. समन्वयक उपस्थित रहे। विदाई समारोह का संचालन जय सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *