9वां एशिया कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप गोवा और दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपिशनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर किया प्रदेश का नाम रोशन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। सेंट जोसफ कॉन्वेट स्कूल कोटद्वार की छात्रा अनुश्री खत्री ने ताईक्वांडो में अपने विद्यालय, कोटद्वार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर डॉक्टर प्रदीपा ने बताया कि 26 से 28 जून तक 9वां एशिया कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय की होनहार छात्रा अनुश्री ने कैडेट फीमेल्स अंडर 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही अनुश्री ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपिशनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए विद्यालय सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

अनुश्री का कहना है कि उसकी सफलता के पीछे उनके दादा-जी महिपाल सिंह खत्री जो कि C.R.P.F से रिटायर है, दादी जी – सतेश्वरी देवी, पिता – विनोद खत्री जो राष्ट्र स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन करके आऐ है और माता सुनीता खत्री जो Asian स्तर पर भारत का नाम रोशन करके आई है का पूरा हाथ है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार उन्हें हर जगह सहियोग करता है और आगे भी करेगा। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।