डू समथिंग सोसाइटी के आवाहन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चन्द्र खण्डूरी जी के निधन पर प्रदेश भर में शोक की लहर है। उनकी याद में डू समथिंग सोसाइटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बालासौड़ स्थित एक रिसाॅर्ट में किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्वर्गीय खण्डूरी जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति सभी ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर ‘गढ़-गौरव सैनानी संगठन’, ‘एकता सेवा इलम दृढ़ता शूरवीता पूर्व सैनिक गौरव सैनानी संगठन’ एवं 17 अन्य गौरव सैनानी समितियों द्वारा मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी को मरणोंपरांत ‘‘भारत रत्न’’ की उपाधि से सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव दिया गया और डू समथिंग सोसाइटी एवं अन्य सभी संगठनों ने एकमत से इस प्रस्ताव के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। शीघ्र ही ये प्रस्ताव राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजे जायेंगे। इसी क्रम में विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा श्री पदमेश बूड़ाकोटी , सीपी नैथानी , प्रकाश कोठारी , श विपिन कैंथोला, विरेन्द्र रावत, रीमा चैहान शिवप्रकाश कुकरेती, मौलाना बद्रूल इस्लाम, मुख्य ग्रंथी सरदार गुरदीप सिंह ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उत्तराखण्ड और भारत सरकार में रहते हुए मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी के द्वारा किए गए अनेकों कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने कहा कि खण्डूरी जी, उत्तराखण्ड के जनमानस के मन में सदैव नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे साथ ही सार्वजनिक जीवन में भी वे अपनी ईमानदारी, सादगी और अनुशासन के लिए जाने जाते रहे हैं। अपने उद्धबोधन में कोठारी जी ने कहा कि कण्वनगरी-कोटद्वार में प्रस्तावित पीजीई की तर्ज पर खुलने वाले मेडिकल काॅलेज का नाम मेजर जनरल खण्डूरी के नाम पर रखा जाए जो कण्वनगरी कोटद्वार की जनता की ओर से उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद पंत, राजेन्द्र जजेड़ी, अनिल वर्मा, सूरवीर खेतवाल, दीपराम डुकलान, मनवर लाल भारती, हरि सिंह पुन्डीर, अमित नेगी, सत्य नारायण नौटियाल, चन्द्रप्रकाश नैथानी, उमानन्द बडोला, गोपाल दत्त जखमोला, रेनुका गुसाँई, राजीव गुसाँई, प्रवेश नवानी, शंकर दत्त गौड़, रमाकांत कुकरेती, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, राजीव गुसाँई, अनिल नवानी, चित्रमणि देवलियाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रिपुदमन सिंह बिष्ट, राम भरोषा कंडवाल, बहादुर सिंह मेहरा, सुभाष चन्द्र कोठारी, अमिताभ अग्रवाल, सुनिता देवी, हेमा जदली, भारती देवी, गीता नेगी, विपिन जदली, पुष्पा केष्टवाल, ज्योति कुलाश्री, चिराग कुकरेती, अरूण असवाल बी.के. सरोजनी नेगी, हर्षमोहन, डाॅ. शशिभूषण अमोली, संजय खंतवाल, बिजेन्द्र सिंह नेगी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने किया।