एमकेवीएन स्कूल का रहा शानदार परीक्षाफल स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत

10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की अजंली नेगी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय टॉप

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी के छात्र-छात्राओ द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से समस्त विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गयी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की अजंली नेगी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अवनी चैहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अक्षरा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। शौर्य बलूनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पंचम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कृष्णा ठाकुर और दिया ने संयुक्त रूप से 90.2 प्रतिशत तथा अनुष्का रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्तकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक  प्रकाश चन्द्र कोठारी जी ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएँ दी व साथ ही बच्चों को आगे भी अपने जीवन में प्रगति करने के लिए पे्ररित किया।

इस खुशी के अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक  मंयक प्रकाश कोठारी ’भारतीय, जी ने भी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बच्चों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका  सिंधू कोठारी, प्रशासनिक निदेशक श्री विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी एवं समस्त शिक्षको ने छात्र-छात्राओ के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *