MKVN स्पोर्ट्स मीट शंखनाद का हुआ शानदार आगाज

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी में स्पोर्ट्स मीट शंखनाद का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनें खेल-कौशल एवं शारीरिक बल का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित दिखे। स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि  दीपक कुकरेती तथा विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक  विपिन जदली एवं प्रधानाचार्य  सुनीता नैथानी के द्वारा एमके स्पोर्ट्स एण्ड एम्यूजमेंट पार्क में विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि दीपक कुकरेती को सलामी दी। इसी क्रम में बालक-बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्द्य कर दिया। स्पोटर््स मीट शंखनाद का मुख्य उददेश्य छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास व शारीरिक बल को बढ़ाना है। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशक श्री विपिन जदली ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुऐ खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय में बताया साथ ही प्रतियोगिताओं में जीत के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं बच्चों को खेल-कूद से होने वाले लाभों के विषय में भी बताया।

प्ले से नर्सरी वर्ग की फ्रोग रेस प्रतियोगिता में युवान मेहरा ने प्रथम वेदान्शी बिन्जोला ने द्वितीय तथा अयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी से ‘डक वाक रेस में अनाया ईशानी केष्टवाल तथा अंजलि ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी से पेंसिल बेलेन्सिंग रेस में काव्या सेमवाल वैष्णवी तथा समीक्षा ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक और दो से बालक वर्ग की 50 मीटर रेस में अर्नव डबराल आरव नेगी तथा वंश मेहरा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा एक और दो की बालिका वर्ग से स्पून रेस में अंशिका नेगी शुभांशी जोशी तथा अद्रिका डबराल ने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग से 100 मीटर स्प्रिन्ट में बालक वर्ग में राजा दुश्यन्त सदन से मुकुल ने प्रथम माँ शकुन्तला सदन से कृष्णा ने द्वितीय तथा समा्रट भरत सदन से समर्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में महर्षि कण्व सदन से परी ने प्रथम, राजा दुश्यन्त सदन से रक्षा ने द्वितीय तथा माँ शकुन्तला सदन से कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से 100 मीटर स्प्रिन्ट में बालक वर्ग में  माँ शकुन्तला सदन से शौर्या रावत ने प्रथम महर्षि कण्व सदन से शिवांश ने द्वितीय तथा समा्रट भरत सदन से मोहित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की माँ शकुन्तला सदन से तानिया ने प्रथम महर्षि कण्व सदन से अनाया ने द्वितीय तथा राजा दुश्यन्त सदन से अंशिका रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में 100 मी0 रेस में सीनियर बालिका वर्ग में महर्षि कण्व सदन की हर्षिता ने प्रथम, राजा दुष्यन्त सदन की श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही बालक वर्ग 100 मी0 रेस में राजा दुशयन्त सदन के आयुष रावत ने प्रथम, महर्षि कण्व सदन के रौनक ने द्वितीय तथा माँ शकुन्तला सदन से अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की 400 मी0 रेस बालक-बालिका वर्ग में शौया रावत आदित्य रावत तथा अजय बलोधी, अंशिका रावत, अनाया एवं सिf˜ ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 800 मी0 रेस बालक वर्ग में राजा दुष्यन्त सदन के आयुष बहुखण्डी ने प्रथम राजा दुष्यन्त सदन के प्रियांशु ने द्वितीय तथा माँ शकुन्तला सदन से प्रशान्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की बालक वर्ग की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में माँ शकुन्तला सदन के अथर्व आदित्य अंश अमन तथा आदित्या ने जीती वहीं बालिका वर्ग की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में माँ शकुन्तला सदन की अदिति ईशिका आशिका सिf˜ पायल मानवी सुहानी तथा रितिका ने जीती।

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी भारतीय,  नितिश कुमार  पुष्कर कुमार ,  अशोक जखमोला,  अतुल बडोला,   दीपक सिंह चौहान,  पुष्पा केष्टवाल,  ऋतु , उमंग शर्मा,  सीमा पटवाल,  अनुप्रिया शर्मा,  पूनम कुकरेती,  प्रिता देवी,  अंजु रावत , प्रेमलता देवी आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *