DAV स्कूल में महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

छात्र छात्राओं ने महात्मा हंसराज के जीवन पर आधारित कार्यक्रम किए प्रस्तुत

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल में दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों के संस्थापक, आर्य समाज के प्रमुख नेता, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाज सुधारक महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रातः कालीन सभा में छात्रों ने महात्मा हंसराज के जीवन पर आधारित कविताएँ, भाषण व गीत प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम समृद्धि, आफरीन एवं स्तुति ने भाषण के द्वारा महात्मा हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। कक्षा तीन की छात्रा आराधिका ने कविता के माध्यम से उनके त्याग को प्रस्तुत किया। तीसरी और चौथी कक्षा के छात्रों ने हंसराज के जीवन से संबंधित विभिन्न तथ्य प्रस्तुत किए। इसके बाद चौथी कक्षा के छात्र वैदिक ने हंसराज का वेश धारण कर सभी का मन मोह लिया।


तत्पश्चात विद्यार्थियों ने हंसराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को दर्शाते हुए सुंदर लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
इसके बाद उसके बाद हरिश्चंद्र शास्त्री जी ने महात्मा हंसराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हंसराज जी जैसे महान तपस्वी के तप का ही फल है कि देश विदेश में डी ए वी विद्यालय एवं महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने हंसराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार और समाज के कल्याण में हंसराज जी का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संकल्प लिया कि वे महात्मा हंसराज के आदर्शो पर चलकर आज्ञाकारी, चरित्रवान, मेहनती और परोपकारी बने।
इस पावन अवसर पर समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे। मंच संचालन दिशा गौड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *