MKVN ऐजुकेशनल ग्रुप में हर्षोल्लास से मनाया गया बैसाखी का पर्व

पंजाबी पोषाक प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन 

सिद्धबली न्यूज डेस्क

कोटद्वार। एमकेवीएन ऐजुकेशनल ग्रुप के कण्वघाटी, देवी रोड़ व दुर्गापुरी स्थित विद्यालयों में बैसाखी के पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के प्रबंध निदेषक प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशक सिन्धु कोठारी जी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली,उपनिदेशक  सोनम कोठारी, प्रधानाचार्या  कविता रावत, रेखा नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शूभारंभ किया।

एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी, में बच्चों को अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बैसाखी का महत्व समझने के लिए विंग वाइज बैसाखी सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डा़न्स प्रतियोगिता, पारम्परिक पंजाबी पोषाक प्रतियोगिता तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राइमरी वर्ग के नन्हें-नन्हें बच्चो द्वारा सोलो ड़ान्स प्रतियोगिता में कक्षा-तीन कीे ईषिता ने प्रथम, प्राप्त किया। ग्रुप ड़ान्स प्रतियोगिता में वाहिका ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारम्परिक पंजाबी पोषाक प्रतियोगिता में नर्सरी से षिवांषी तथा आरव सिंह बिष्ट, एलके0जी0 से सृष्टि, उदय लखेड़ा, वैष्णवी पी बिल्वाल, यू0के0जी0 से चित्रा, विहान, वेदांषी और ललित, कक्षा-एक से षिवांष गौड़, जानवी, वैष्णवी, अथर्व तथा नियति, कक्षा-दो से समृ˜ भण्ड़ारी, अनाया, अर्पिता और सि˜ार्थ, कक्षा-तीन से ईषिता लखेड़ा, कक्षा-चार से मन्नत, अनिरू˜ असवाल तथा कक्षा-पॉच से इषानी, वाहिका रावत, परी तथा संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ पारम्परिक पोषाक रही। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा-तीन कीे कनिष्का ने प्रथम, स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा-चार से वंष प्रथम स्थान पर रहे। कक्षा-पाँच से आयुष नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही जूनियर वर्ग से सोलो ड़ान्स तथा ग्रुप ड़ान्स प्रतियोगिता मे प्राची बिष्ट तथा निकिता ग्रुप ने क्रमषः प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा छः की सृष्टि रावत, कक्षा सात की प्राची नेगी व कक्षा आठवीं की आषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा-09वीं के षौर्य कंडारी, कक्षा-10़वीं के मृदुल डबराल व कक्षा-11वीं की जिज्ञासा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में भी विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभाग किया भांगड़ा और गिद्दा जैसे पंजाबी पारंपरिक नृत्यों को बच्चों ने बडे़ ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। ढोल व पंजाबी गीतों पर बच्चों ने रंग-बिरंगी पंजाबी पोषाकों में विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्हें-नन्हें बच्चों की नटखट अदाओं से सारा वातारण खुषगवार हो गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिताएँ, कला प्रतियोगिताएँ मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहीं। सामान्य ज्ञान परीक्षा में कक्षा 06 के षौर्य व अनिकेत ने प्रथम स्थान कक्षा-06 के सोमेष व कक्षा-04 त्रिषा ने द्वितीय, कक्षा-04 के कार्तिक नेगी एवं कक्षा-06 की काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक वेषभूषा के लिए सुर्कीति व समर्थ को प्रथम स्थान व शुलक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांस्कृतिक नृत्य में परिनिति ने प्रथम, आर्षिया ने द्वितीय व आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं एमकेवीएन इंटरनेषनल स्कूल देवी रोड़ में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहाँ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों को बताया गया कि यह त्योहार हमारे देष की समृद्ध संस्कृति की याद दिलाता है। बैसाखी का पर्व खुषहाली एवं समृद्धि का प्रतीक है, यह पर्व बच्चों को हमारी संस्कृति और विरासत से अवगत कराने की परंपरा को बनाए रखे हुए है। कार्यक्रम में बच्चांे के लिए क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आदित्य, अग्रिम व सक्षम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, डांस प्रतियोगिता में तनिषा व अयांष ने बाजी मारी, तथा पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से नित्यांष रावत व नित्यांषी रावत, एलकेजी से रिधान गुसाँई व अनाया कोठारी, यूकेजी से रूषांक वर्मा व निवृति देवरानी, अथर्व, अयांष, अनर्व व दिव्यांषी, सानवी, षानवी ने प्रतियोगिता को अपने नाम किया। बेस्ट परफॉर्मर के रूप में अविरल व मनस्वी को चुना गया।

बैसाखी पर्व पर प्रबंध निदेषक  प्रकाष चन्द्र कोठारी जी ने बच्चांे को बधाई देते हुए बच्चों को नषे से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर एकाग्रचित होकर अपने जीवन को सरल बनाने के लिए कहा। उन्होंने अपने उद्धबोधन में बताया कि, बैसाखी के दिन साल 1699 में सिख गुरू गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंत की स्थापना की। बैसाखी के दिन से पंजाब व हरियाणा के साथ-साथ देष के कई राज्यों में फसलों की कटाई षुरू हो जाती है। इस दिन को किसान प्रचुर मात्रा में उपजी फसल के लिए ईष्वर का धन्यवाद करते है और भविष्य की समृ˜ि के लिए प्रार्थना करते है।

इस अवसर पर विद्यालय राजेन्द्र कुमार, प्रदीप नेगी, सावित्री रावत, आकांक्षा अधिकारी, प्रियका रावत, दीपक सिंह चौहान, सविता, आकृति, षान्ति देवी, अंजू रावत, ज्योति बिष्ट, नीता घिल्ड़ियाल, मंजू असवाल, ममता नेगी, ज्योति कुलाश्री, रंजना, कृतिका, मीनाक्षी, पूजा, करिष्मा, अनिल सैनी, सुनीता, गीता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *