सीबीएसई बोर्ड- इंटर में 91.52 प्रतिशत छात्राओं ने फिर छात्रों को पछाड़ा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं  कक्षा  के नतीजे घोषित किए

सिद्धबली न्यूज डेस्क

दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं  कक्षा  के नतीजे घोषित हो गए हैं। सीबीएसई बोर्ड- इंटर में 91.52 प्रतिशत छात्राओं ने इस साल भी छात्रों को पछाड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है।  इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52
लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 12वीं में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। साल 2024, 12वीं की परीक्षा में 1426420 पास हुए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है। पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था। यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *