अवैध रुप से बनाए गए मदरसा और नमाज स्थल को हटाने के दौरान हुआ दंगा
सिद्धबली न्यूज डेस्क
हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुवार को इंदिरा नगर के मलिक का बगीचा इलाके में अवैध रुप से बनाए गए मदरसा और नमाज स्थल को हटाने के दौरान अराजक तत्वों के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कफ्र्यू लगा दिया है। साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।
जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।